एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट पर चला 'पीला पंजा', दुकानदारों ने खुद किया स्वागत... जानिए क्यों

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 12:49 PM

demolition squad descends on asia s largest textile market

मानसून की दस्तक से पहले अंबाला नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट के नाम से मशहूर अंबाला शहर की इस मार्केट में आज नगर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा।

अंबाला (अमन): मानसून की दस्तक से पहले अंबाला नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट के नाम से मशहूर अंबाला शहर की इस मार्केट में आज नगर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा।

नालों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण और थड़ों को हटाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है, ताकि इस बार बरसात के मौसम में व्यापारियों और आम जनता को जलभराव के दंश से न जूझना पड़े। व्यापारियों का कहना है कि हर साल करोड़ों का कपड़ा जलभराव के कारण बर्बाद हो जाता है। यही वजह है कि अमूमन तौर पर पीला पंजा चलने का विरोध करने वाले दुकानदार इस बार खुद आगे बढ़कर इस प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं और पूरा सहयोग दे रहे हैं।

अंबाला शहर स्थित एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्किट में कई राज्यों से ग्राहक व वयापारी खरीददारी करने आते हैं लेकिन मानसून में कपड़ा मार्किट में जलभराव की समस्या के चलते व्यपारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ता था। जिसके चलते निगम ने इस बार अतिक्रमण हटा नालों की सफाई का निर्णय लिया।

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यह विशेष अभियान अगले 3 दिनों तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान कपड़ा बाजार के उन सभी हिस्सों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे जहां मैनहोल ब्लॉक हैं या नालों की सफाई में बाधा आ रही है। व्यापारियों के इस सकारात्मक रुख के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस मानसून अंबाला की इस ऐतिहासिक कपड़ा मार्केट को जलभराव की पुरानी समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!