'नशा छोड़ो या कार्रवाई झेलो', जींद में 27 नशा तस्करों के आशियानों पर चला पीला पंजा

Edited By Harman, Updated: 09 Jun, 2026 06:37 PM

demolition drive carried out against the homes of 27 drug smugglers in jind

यूपी के बुलडोजर मॉडल की तर्ज पर अब हरियाणा में भी नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। जींद पुलिस ने नरवाना की चमेंला कॉलोनी में अभियान चलाकर 27 नशा तस्करों के अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

जींद  (गुलशन चावला) : यूपी के बुलडोजर मॉडल की तर्ज पर अब हरियाणा में भी नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। जींद पुलिस ने नरवाना की चमेंला कॉलोनी में अभियान चलाकर 27 नशा तस्करों के अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल, सीआईए टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई घंटों तक यह कार्रवाई चली। जिन निर्माणों को गिराया गया, उन्हें जिला नगर योजनाकार द्वारा पहले ही अवैध घोषित कर नोटिस जारी किए गए थे।
PunjabKesari

बुलडोजर की गर्जना के बीच कई परिवारों की आंखों से आंसू बहते नजर आए। कुछ लोगों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि अब उनके परिवार का कोई भी सदस्य जिंदगी में कभी नशा नहीं बेचेगा। कार्रवाई के दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों ने नशे के कारोबार से संपत्ति खड़ी की है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक चोट भी की जाएगी।
PunjabKesari

उप पुलिस अधीक्षक कमलदीप राणा ने साफ कहा कि जींद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी का संदेश स्पष्ट है—या तो नशे का कारोबार छोड़ दें या फिर कानून की कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिला जींद में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। जींद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों और कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों पर भी लगातार बुलडोजर चलता रहेगा।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!