खाकी पर दाग ! हरियाणा में महिला ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Jun, 2026 05:51 PM

a stain on the khaki uniform a female asi in fatehabad was arrested while accep

फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

फतेहाबाद (रमेश कुमार):  फतेहाबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्टूकलां थाने के महिला डेस्क पर तैनात ASI तलविंद्र और एक अन्य महिला कस्तूरी देवी को रिश्वत मामले में काबू किया है। ACB की कार्रवाई के अनुसार, एक शिकायत से जुड़े मामले में समझौता करवाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ₹200000 की डिमांड की गई थी। आज 35000 रुपए में सौदा तय हुआ था।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसीबी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि लड़की के एक मामले में समझौता होने के बाद भी मामले की जांच कर रही महिला ASI के द्वारा शिकायतकर्ता पर दवाब बनाया जा रहा था और पैसों की डिमांड की जा रही थी। ₹200000 मांगे गए थे लेकिन सौदा 35000 रुपए में तय हुआ।

इसके बाद त्रिलोक सिंह ने मामले की शिकायत एसीबी को दी और एसीबी ने टीम की गठन किया। और नोटों पर रंग लगाकर त्रिलोक सिंह को दे दिए। आज मंगलवार को भट्टू थाने में त्रिलोक सिंह ने मध्यस्थता कर रही महिला कस्तूरी देवी को 35000 रुपए दिए तो एसीबी भी की टीम ने कस्तूरी देवी को मौके पर काबू कर लिया।

इसके बाद कस्तूरी देवी के बयान और मौके की रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला एएसआई तजिंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!