हरियाणा में ACB का तगड़ा एक्शन: 50 हजार रिश्वत लेते बिचौलिया दबोचा, SHO को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Aug, 2026 03:08 PM

major crackdown by acb in haryana middleman nabbed while accepting a bribe sho

फतेहाबाद जिले के टोहाना हल्के में करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शहर थाना टोहाना के बाहर बड़ी कार्रवाई करते हुए

फतेहाबाद (रमेश कुमार): फतेहाबाद जिले के टोहाना हल्के में करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शहर थाना टोहाना के बाहर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बिचौलिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि NDPS के एक मामले से नाम हटवाने की एवज में पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। बिचौलिया पहले ही 4.50 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद बिचौलिए के बयान के आधार पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को भी ACB ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जानकारी के अनुसार हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा निवासी जगजीत सिंह ने ACB को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक टोहाना पुलिस ने 11 दिसंबर 2025 को गांव कन्हड़ी निवासी रामफल को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जगजीत सिंह का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया था।

आरोप है कि उकलाना क्षेत्र के गांव कलर भैणी निवासी क्रितपाल ने जगजीत से संपर्क कर NDPS मामले से उसका नाम हटवाने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा किया। शिकायत के अनुसार, सौदे के तहत 4.50 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे और 50 हजार रुपये बाकी थे।

अब बकाया रकम लेने के लिए क्रितपाल ने जगजीत को टोहाना शहर थाना के बाहर बुलाया। शिकायत के बाद ACB ने जाल बिछाया और 50 हजार रुपये के नोटों पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को दिए। जैसे ही जगजीत ने रकम क्रितपाल को सौंपी, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में बिचौलिए ने कथित तौर पर रकम थाना प्रभारी के नाम पर लेने की बात कही। इसके बाद ACB ने शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि थाना प्रभारी के पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई। ACB टीम ने उनके कार्यालय और सरकारी वाहन की भी तलाशी ली। फिलहाल ACB करनाल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!