Edited By Isha, Updated: 24 Apr, 2026 05:05 PM

पूर्व उप मुख्यमंत्री और जन्नायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी और नायब सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में गुंडागर्दी करने वाले लोग खुले आम घूम रहे हैं,
जींद(अमनदीप पिलानिया): पूर्व उप मुख्यमंत्री और जन्नायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी और नायब सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में गुंडागर्दी करने वाले लोग खुले आम घूम रहे हैं, जबकि छोटी-मोटी घटनाओं पर भारी पुलिस फोर्स लगाई जा रही है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा, "बीजेपी के राज में गुंडागर्दी वाले लोग खुले आम घूम रहे हैं और 2 गमले तोड़ने वालों के लिए 12 टीमों की पुलिस बना दी गई है। क्या मुझे इंस्पेक्टर से लड़ने वाला नेता लगता हूँ? मैंने संसद के गेट पर ट्रैक्टर ले जाने का काम नहीं किया था, जॉइंट कमिश्नर से लड़ाई नहीं लड़ी। मैं इतनी नीची स्तर की लड़ाई नहीं लड़ूंगा।"उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कहीं मक्खी भी मर जाती है तो नायब सैनी बड़े-बड़े बयान देते हैं और दांत दिखाते हैं, लेकिन अब इस मामले में न उनके कोई बयान आ रहे हैं और न ही हरियाणा के डीजीपी कोई बयान दे रहे हैं। "पुलिस अधिकारियों पर एक्शन के आदेश क्यों नहीं दिए जा रहे?"
"पुलिस के रूप में गुंडों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं"
दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि हरियाणा में "पुलिस की वर्दी में बैठे गुंडों" के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा कोई स्टेटस पुलिस अधिकारी से भिड़ने का नहीं है। हम हरियाणा के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।"उन्होंने हिसार मामले में हाईकोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोर्ट ने उनकी अर्जी पर संज्ञान लिया है। SP को 30 तारीख से पहले एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि SP की टीम और उनके गुंडों ने रात के समय जेजेपा पार्टी के संगठनात्मक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने ऐसा हरियाणा बनाया था जहां हर व्यक्ति को उसके अधिकार मिलते थे, लेकिन आज लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है।
टिकैत के बयान पर प्रतिक्रिया
राकेश के गांव इकट्ठा करने के बयान पर दुष्यंत ने बताया कि उनके भाई दिग्विजय चौटाला गांवों में गए थे, जहां लोगों ने कहा कि वे इस लड़ाई में उनके साथ हैं।केजरीवाल से मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिग्विजय चौटाला की मुलाकात पर दुष्यंत ने कहा कि जो राजनीतिक घटना घटी, उसके बारे में बात करना अच्छी बात है।