हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेंगी 'पॉड टैक्सी': सीएम सैनी का बड़ा प्लान...जापान और अमेरिका की कंपनियों से मिलाया हाथ

Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2026 02:25 PM

pod taxis  to run on haryana s roads

हरियाणा में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार पॉड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली लाने पर विचार कर रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन

चंडीगढ़: हरियाणा में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार पॉड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली लाने पर विचार कर रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और अमेरिका की ग्लाइडवेज के प्रतिनिधियों के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। इसमें इस परियोजना को हरियाणा में लागू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें साझेदारी, निवेश, तकनीकी सहयोग और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल जैसे पहलुओं पर मंथन किया गया।

सूत्रों के अनुसार, संभावित रूट, शहरी कॉरिडोर, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों और परियोजना के क्रियान्वयन की समयसीमा पर भी चर्चा हुई। सरकार का कहना है कि वह प्रदेश में विश्वस्तरीय और भविष्य उन्मुख परिवहन व्यवस्था विकसित करना चाहती है। ग्लाइडवेज एक आधुनिक ड्राइवरलेस सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है, जिसमें छोटे-छोटे स्वचालित पॉड्स के माध्यम से

यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है। यह प्रणाली ट्रैफिक जाम कम करने, यात्रा समय घटाने और सुरक्षित व सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने में मददगार मानी जाती है। यह प्रणाली पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आ सकती है। केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड के तहत भी इस तरह की स्मार्ट मोबिलिटी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि योजना सिरे चढ़ती है, तो हरियाणा के प्रमुख शहरों में शहरी परिवहन का नया मॉडल विकसित हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!