दर्दनाक हादसा: पिता की आंखों के सामने बेटे की मौत, मृतक ने दिए थे 10वीं के पेपर

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Apr, 2026 08:51 AM

teenager crushed to death by tractor trolley in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में गुहला-चीका रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त किशोर अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर दूसरे गांव जा रहा था।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में गुहला-चीका रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त किशोर अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर दूसरे गांव जा रहा था।

मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं दी थीं। हादसे में उसके पिता सुरेंद्र सिंह को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।

मोड़ पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार देवेंद्र अपने पिता के साथ बाइक पर गांव कलसा जा रहा था। जैसे ही वे मोहनपुर के पास एक मोड़ पर पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिता सुरेंद्र सिंह बाइक समेत कच्ची सड़क की ओर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें आई हैं।

चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई

जांच अधिकारी एसआई हंसराज ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!