CM नायब सिंह सैनी का राहुल गांधी पर तीखा हमला,  सैन्य अभियानों की 'मैजिक शो' से तुलना पर जताई कड़ी आपत्ति

Edited By Isha, Updated: 17 Apr, 2026 08:20 PM

cm nayab singh saini launches sharp attack on rahul gandhi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा सैन्य अभियानों की तुलना 'मैजिक शो' से करने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे सशस्त्र...

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा सैन्य अभियानों की तुलना 'मैजिक शो' से करने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे सशस्त्र बलों के पराक्रम का अपमान करार दिया।

नायब सिंह सैनी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को राहुल गांधी द्वारा 'मैजिक शो' कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न केवल भारतीय सेना के साहस को कमतर आंकती है, बल्कि उन सैनिकों का भी अपमान है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

PunjabKesari
सत्ता के लिए राष्ट्रीय सम्मान से समझौता
कांग्रेस की राजनीति पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार कांग्रेस की राजनीति यह दर्शाती है कि सत्ता के लिए वह राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दों पर भी समझौता कर सकते हैं। सैनी ने आगे कहा कि संसद के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की भावनाओं और सेना के सम्मान को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी को अपने इस विवादित बयान पर तुरंत खेद प्रकट करना चाहिए।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!