" PM मोदी के नेतृत्व में तेज रफ्तार से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था", CM सैनी बोले- GDP में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का प्रमाण

Edited By Harman, Updated: 01 Sep, 2026 11:39 AM

indian economy growing rapidly under pm modi s leadership  says cm saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की आर्थिक प्रगति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे व्यापक बदलावों का परिणाम बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की सराहना की है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की आर्थिक प्रगति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे व्यापक बदलावों का परिणाम बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश की GDP में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि भारत तेजी से आर्थिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की GDP 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, सामर्थ्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास की गति को गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग तक पहुंचाने का काम किया है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसी पहलों ने देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल दुनिया के लिए बाजार नहीं, बल्कि उत्पादन और निवेश का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर देश के औद्योगिक और कारोबारी वातावरण में भी दिखाई दे रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।

हरियाणा भी विकास की दौड़ में आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी विकास और निवेश के नए अवसरों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्रों में और मजबूत स्थान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था का बढ़ना केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास और बदलते भारत की तस्वीर है।

विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियों में भारत की मजबूत स्थिति

सैनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत का तेज आर्थिक विकास देश की मजबूत बुनियाद को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ विश्व मंच पर देश का सम्मान और प्रभाव भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के साथ भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत आर्थिक विकास, रोजगार, निवेश और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।


 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!