Edited By Harman, Updated: 02 Sep, 2026 03:55 PM

हरियाणा ने मौजूदा वित वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (SGST) कलेक्शन में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सबसे ज़्यादा है।
चंडीगढ़ : हरियाणा ने मौजूदा वित वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (SGST) कलेक्शन में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सबसे ज़्यादा है। इस दौरान राज्य का एसजीएसटी कलेक्शन 24,662 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 19,174 करोड़ रुपये था। राज्य की यह बढ़ोतरी 16 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत विकास दर से लगभग दोगुनी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त 2026 में भी हरियाणा ने राज्य जीएसटी कलेक्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। इस महीने राज्य को राज्य जीएसटी से 4,982 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला, जबकि पिछले साल अगस्त में यह कलेक्शन 4,119 करोड़ रुपये था। इस तरह, अगस्त 2026 में SGST कलेक्शन में 21 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई, जो 13 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत विकास दर से ज़्यादा है।
प्रवक्ता ने कहा कि अभी हरियाणा में कुल 6.63 लाख जीएसटी करदाता हैं। यह संख्या देश के कुल जीएसटी करदाता का 4 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद, देश के कुल जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा का योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि राज्य ने वैट/सीएसटी कलेक्शन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में वैट/सीएसटी से 5,768 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5,067 करोड़ रुपये थी। इस तरह वैट/सीएसटी कलेक्शन में 13.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।