कैथल में सिगरेट के लिए साधु का कत्ल, पुलिस ने 1 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री... महंत समेत 5 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 11:05 AM

murder of a monk for cigarettes in kaithal

गांव बाबा लदाना स्थित ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में साधु की बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कैथल पुलिस ने महज 1 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य महंत दूजपुरी सहि

कैथल: गांव बाबा लदाना स्थित ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में साधु की बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कैथल पुलिस ने महज 1 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य महंत दूजपुरी सहित उसके चेले लवकेश पुरी, होशियार सिंह, रजत और रवि उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया। वारदात का मुख्य कारण महंत के शयन कक्ष बाम, से सिगरेट चोरी होना और बिना इजाजत अंदर घुसना बताया जा रहा है। पूरी घटना डेरे में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

डी.एस.पी. सुशील प्रकाश ने बताया कि डेरे में साधु का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही थाना सदर एस.एच.ओ. एस. आई. कुलदीप सिंह, सी.आई.ए.-1 प्रभारी एस.आई. जसवंत सिंह और एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी एस.आई. मुकेश कुमार की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बाबा लदाना के सरपंच गुरनाम की शिकायत पर थाना सदर में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

मृतक की पहचान यू.पी. निवासी शिव शंकर पुरी उर्फ राकेश हुई जोकि करीब 2 महीने पहले ही डेरे में आया था। शुरूआती पूछताछ और सी.सी.टी.वी. फुटेज से खुलासा हुआ कि महंत धर्मेंद्र उर्फ दूजपुरी के कमरे में जाने और सिगरेट चोरी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने साधु को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!