कैथल में दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ कृषि विभाग का कर्मचारी, इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Harman, Updated: 23 Oct, 2026 11:19 AM

agriculture department employee becomes victim of tragic accident in kaithal

कैथल जिले के गांव करोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरी कार सड़क पर पलट गई।

पूंडरी : कैथल जिले के गांव करोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरी कार सड़क पर पलट गई। हादसे में पंचकूला जिले के गांव जासपुर निवासी करीब बिंटू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार, बिंटू राम बिजली का काम करता था। वह 3 भाइयों में सबसे छोटा था और कृषि विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 20 अक्तूबर को वह अपने भाइयों के साथ सफीदों स्थित गौरी धाम बाबा सवबल पर पूजा-अर्चना करने के लिए गया था। पूजा करने के बाद अगले दिन शाम को वे अपने गांव जासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार गांव करोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर पहुंची तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार सड़क पर पलट गई और बिंटू राम को गंभीर चोटें आई।

बिंटू राम को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बिंटू राम की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!