कैथल में भयानक हादसे ने छीनी दो सगी बहनों की जिंदगी,  स्कूटी से स्कूल जा रही थी...रास्ते में ट्रक ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2026 12:27 PM

horrific accident in kaithal claims the lives of two sisters

कैथल के सीवन से वीरवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल जा रही दो बहनों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव माण्डी निवासी सरणदीप और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के सीवन से वीरवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल जा रही दो बहनों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव माण्डी निवासी सरणदीप और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सरणदीप दसवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि उसकी बहन गुर्णदीप कौर नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों बहनें सीवन के गर्ल स्कूल में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह दोनों बहनें स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान सीवन के मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सीवन थाना एसएचओ मुकेश रानी ने बताया की हादसे की सूचना मिली थी जिसमें मांडी गाँव की दो छात्राए ट्रक की चपेट में आ गई जिसमें दोनों की मौत हो गई है. एक बच्ची की उम्र 15 साल जो 10वीं की छात्रा थी जबकि दूसरी की उम्र 14 साल जो 9वीं में पढ़ती थी. दोनों चचेरी बहन थी. ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक फरार है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!