हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों की मौज, 58 साल तक रिटायरमेंट सुरक्षा और बढ़ेगा वेतन... लागू हुआ नया 'सुपरन्यूमरेरी'

Edited By Isha, Updated: 02 Sep, 2026 10:00 AM

new  supernumerary  implemented for raw employees

राज्य के हजारों संविदा (कच्चे) कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने 'कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) रूल्स' को पूरी तरह लागू करते हुए कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पर मुहर

चंडीगढ़: राज्य के हजारों संविदा (कच्चे) कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने 'कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) रूल्स' को पूरी तरह लागू करते हुए कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पर मुहर लगा दी है। इस नए सिस्टम के तहत अब पात्र संविदा कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा।

क्या है नया 'सूपरन्यूमरेरी पद' सिस्टम?
प्रशासनिक सुधारों के तहत सरकार ने स्पष्ट किया है कि संविदा पर काम कर रहे कर्मियों के समायोजन के लिए 'सूपरन्यूमरेरी' (विशेष पद) बनाए जाएंगे। यह पद केवल संबंधित कर्मचारी के कार्यकाल तक ही प्रभावी रहेंगे।

नियमित भर्तियों पर लगा 'स्टे'
पारदर्शिता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने आदेश दिया है कि जब तक संविदा कर्मचारी सेवा में तैनात है, उसके समकक्ष वाले नियमित पदों को फ्रीज रखा जाएगा। यानी उन पदों पर नई सीधी भर्ती नहीं की जाएगी।

मिलेंगे ये बड़े वित्तीय लाभ

  • 58 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा: बिना किसी डर के कर्मचारी 58 साल की उम्र तक काम कर सकेंगे।
  • वेतन वृद्धि और डीए: बेसिक पे-स्केल के साथ नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA) का लाभ।
  • स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति लाभ: चिरायु योजना का लाभ और सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी की सुविधा।
  • सरकार के इस मास्टरस्ट्रोक से लंबे समय से सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!