पुलिस को देख बाइक-बैग छोड़कर रफूचक्कर हुआ तस्कर: बैग खोला तो उड़े होश, मिले 32 अति-संरक्षित कछुए

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 08:18 AM

32 turtles found in a bag in yamunanagar

यमुनानगर में वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और वन्य जीव विभाग की कार्रवाई सामने आई है। मामला 2 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे का है, जब गांधीनगर थाना क्षेत्र के पास पुलिस टीम गश्त कर

यमुनानगर(परवेज खान):  यमुनानगर में वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और वन्य जीव विभाग की कार्रवाई सामने आई है। मामला 2 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे का है, जब गांधीनगर थाना क्षेत्र के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी गुरदीप ने मोटरसाइकिल पर बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ शुरू होते ही संदिग्ध अपनी मोटरसाइकिल और बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से एक-दो नहीं बल्कि कुल 32 कछुए बरामद हुए। 

बरामद कछुओं में 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज़ और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल शामिल हैं। सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षक संजीव कुमार और सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और कछुओं को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में आरोपी की पहचान आयुष सैनी, निवासी आनंद मार्केट, यमुनानगर के रूप में की है।

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी यमुनानगर में एफआईआर  दर्ज की गई है। मामला वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार कर रहे हैं। वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम के मुताबिक, दोनों प्रजातियां कानून के तहत संरक्षित हैं। विभाग के अनुसार कछुओं को जल्द ही उनके अनुकूल प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

 फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दुर्लभ कछुओं को कहां ले जाया जा रहा था और इनके पीछे वन्य जीव तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!