Haryana के 7 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत; HCS-HPS अफसर बनेंगे ये मेडल विजेता, नियुक्ति का लेटर जारी
Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Sep, 2026 09:10 PM

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियो को लेकर एक बड़ी खबर सामने
हरियाणा : हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के 7 खिलाड़ियों को हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) और हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) की नौकरी मिलेगी। खिलाड़ियों को HCS और HPS पद पर नियुक्ति के संदर्भ में एक लेटर भी जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन (रिक्रूटमेंट और सर्विस की शर्तें) रूल्स, 2018 के तहत अलग-अलग कोर्ट केस में माननीय हाई कोर्ट के ऑर्डर और SLP में माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के 29.05.2026 के ऑर्डर का पालन करते हुए 7 आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन को HCS/HPS की पोस्ट पर अपॉइंटमेंट दिया जाएगा। इन खिलाडियों में अंकुर मित्तल, अभिषेक वर्मा, हरविंदर सिंह, तरुण ढिल्लों, एकता भ्याण और अमित कुमार और मनजीत सिंह शामिल हैं।
यहां देखें पूरी सूची...


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)