हरियाणा में फाइनेंसर का मर्डर, जिम के बाहर हमलावरों ने दागी ताबड़तोड़ गोलियां; दहल उठा इलाका

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2026 10:57 AM

yamunanagar financier murder harbhajan singh shot dead

: हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात की बड़ी खबर निकलकर सामने आ  रही है। यहां आज गुरुवार सुबह फाइनेंसर हरभजन सिंह

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आज गुरुवार सुबह फाइनेंसर हरभजन सिंह  के सिर पर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने फाइनेंसर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की गूंज से पूरा इलाका कांप उठा।

PunjabKesari

मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।  गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम दे हमलावर मौके से भाग गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!