Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 09:00 AM

हर्ष एनकाऊंटर को जोड़ते हुए विधायक व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी वाले पत्र की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिला है। लॉरेंस बिश्नोई का एरिया कमांडर बताकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स
करनाल: हर्ष एनकाऊंटर को जोड़ते हुए विधायक व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी वाले पत्र की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिला है। लॉरेंस बिश्नोई का एरिया कमांडर बताकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान सरकारी स्कूल का सेवानिवृत्त प्रिंसीपल बताया गया है। आरोपी की तलाश में करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
जानकारी मुताबिक संदिग्ध आरोपी इंद्री के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर नौकरी कर चुका है। पुलिस को पता चला है कि धमकी भरी चिट्ठी उसी ने डाक के माध्यम से विधायक जगमोहन आनंद के कैंप ऑफिस में भेजी थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध है या उसने विधायक को डराने के लिए खुद ही यह चिट्ठी लिखी।
गौर हो कि बीती 27 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद को एक धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें उनको और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में विधायक के समाज और समाज की बहू-बेटियों के लिए आपत्तिजनक और गाली-गलौच वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही विधायक व उसके बेटे को एक महीने के अंदर सिर में ए.के.-47 से 20 गोलियां मारने की बात लिखी थी।