SE तंवर सुसाइड केस: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा कदम, जांच के लपेटे में आएंगे कई बड़े अफसर

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2026 01:45 PM

se tanwar suicide case energy minister anil vij takes a major step

बिजली निगम के निलंबित एसई गीतू राम तंवर की ओर से की गई आत्महत्या के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री विज ने कहा कि मामले में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों

चंडीगढ: बिजली निगम के निलंबित एसई गीतू राम तंवर की ओर से की गई आत्महत्या के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री विज ने कहा कि मामले में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की भूमिका की गहनता से जांच की जाएगी। साथ ही एफआईआर में नामजद सभी आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगे आरोपों के आधार पर भूमिका की जांच रिपोर्ट बिजली निगमों के अध्यक्षों से मांगी है।

करनाल के एसई के सुपरविजन में इस मामले की जांच होगी। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना होगा कि गीतू राम तंवर के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई हुई और इसमें किन-किन अधिकारियों की क्या भूमिका रही है।

गीतू राम तंवर की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट में सोनीपत सर्कल के कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में खुद के खिलाफ की गई कार्रवाई, वायरल वीडियो, विभागीय जांच में देरी और पक्षपात शामिल हैं। इन सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच होगी। तंवर ने आरोप लगाया था कि कुछ अधिकारियों ने अपने प्रभाव का उपयोग करके कार्रवाई से बचने की कोशिश की। साथ ही जातिगत भेदभाव का भी आरोप लगाया था। मंत्री विज ने कहा कि आरोपों की जांच आवश्यक होती है, ताकि यह साफ हो सके कि आरोप सही है या नहीं। अगर आरोप सही है तो विभागीय कार्रवाई भी बनती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!