हरियाणा विधानसभा में हंगामा: सफाईकर्मियों-पटवारियों की मांगों पर भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष, गरमाया माहौल

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Sep, 2026 01:18 PM

uproar in haryana assembly ruling and opposition parties clash over demands of

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल पर पटवारियों और सफाईकर्मियों की हड़ताल और उनकी मांगों को लेकर जब

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का पहला और दूसरा दिन विवादों से भरा रहा। आज सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही चल रही है। जैसे ही प्रश्नकाल पर पटवारियों और सफाईकर्मियों की हड़ताल और उनकी मांगों को लेकर जब मंत्री विपुल गोयल बोलने लगे तो इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते सदन में भारी तनाव और कार्यवाही बाधित हुई।

जब सफाईकर्मियों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक बोलने लगीं तो मंत्री विपुल गोयल ने सवाल उठाए। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों से 6 बार बातचीत की है। कर्मचारियों को पक्का करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए कुछ समय चाहिए था, लेकिन कर्मचारी समय नहीं दे रहे हैं।

इसके बाद भुक्कल ने कहा कि पूरे समाज का ठेका कृष्ण बेदी नहीं ले सकते। इसी बीच सफाईकर्मियों के मुद्दे पर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि ड्राइवर, सीवरमैन और सफाईकर्मियों को 2 साल की पॉलिसी बनाकर पक्का करने की मांग की जा रही है। 

इसी बीच जब कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सवाल किया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के नजदीक जमीन के विकास के लिए क्या कोई प्रावधान किया गया है? इस पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के आसपास की 100 एकड़ जमीन के विकास के लिए DPR तैयार हो गई है। बहुत जल्द इस पर काम शुरू होगा।

इसी प्रश्न के जबाव में सीएम सैनी ने कहा कि कुरूक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर और आसपास के इलाके के विकास की पूरी योजना सरकार ने बनाई है।हर चौक के टेंडर लगभग किए जा चुके हैं और विश्रामगृह के भी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। हमारी सरकार का ध्येय है कि हम कुरूक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करेंगे।

सीएम सैनी ने कहा हमने वहां पिछले दिनों जब गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी समागम मनाया, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उस समागम में शिरकत की। कुरूक्षेत्र में गीता द्वार के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरूक्षेत्र में ही एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया। इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की सहायता से ही शहर 6 रेलवे फाटक से मुक्त हुआ है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!