'सदन और प्रदेश के लोगों को गुमराह किया जा रहा', मानसून सत्र के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर साधा निशाना

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Sep, 2026 01:47 PM

the house and the people of the state are being misled  bhupinder hooda target

विधानसभा की कार्यवाही के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नायब सिंह सैनी पर सरकार

चड़ीगढ़ : विधानसभा की कार्यवाही के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नायब सिंह सैनी सरकार पर सदन और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार सदन और प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। सदन को गुमराह करने का सीधा मतलब प्रदेश की जनता को धोखा देना है।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर बार HKRN को पक्की नौकरियां देने के झूठे वादे किए हैं। सदन में जब विपक्ष ने HKRN को रेगुलर करने की मांग की, गेस्ट टीचर, सफाई कर्मचारी, फायर ब्रिगेड सबको लेकर सवाल पूछे साथ ही शिक्षित युवाओं पर जो बार-बार अत्याचार हो रहा उस पर बात रखी तो सरकार ने हर बार बात टालने का काम किया है।

हुड्डा ने आगे कहा कि सरकार ने हर वर्ग में परेशानी पैद कर रखी है, सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। आज एक के बाद एक भर्ती में भी घोटाले हो रहे, पेपर लीक को लेकर भी युवा परेशान हैं।

आज हरियाणा साढ़े पांच लाख 56 करोड़ से ज्यादा के कर्जे में दबा है। करप्शन के केस में पटवारी और छोटे अधिकारी पर शिंकजा कसा जाता है, लेकिन बड़ी मच्छलियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार कोई भी जवाबदेही के काबिल नहीं, सवाल कई पर जवाब एक भी नहीं दिया। अब तक IMA का 1200 करोड़ देना तक बाकी है, उसके बदले गरीबों का सहारा छीना जा रहा।

विधानसभा स्पीकर के कार्यशैली पर भी हुड्डा ने सवाल उठाए। ये सरकार तो अपने हक का पानी तक नहीं मांग सकती। ये सरकार दलित विरोधी सरकार है। मुख्यमंत्री ने पिछले सेंशन में कहा था कोई घोटाला नहीं हुआ तो अब बड़े अधिकारी कैसे फंस गए। हरियाणा में हैल्थ पर सबसे कम खर्च होता है। आज तक सरकार ने एक भी आईएमटी नहीं बनवाई।

 हुड्डा ने आगे कहा कि हमारी और लोगों की आवाज दबाने के लिए हमें सदन के बाहर जबरन रोका गया। बिजली विभाग के एसई की मौत पर हुड्डा ने कहा कि ये बहुत गंभीर और दुखद मामला है। वहीं जरनैल सिंह के सदन में पोस्टर दिखाने और इंदुराज के छीनने पर हुड्डा ने कहा कि  वो सिर्फ उसे पोस्टर दिखाने से मना कर रहा था।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!