पानीपत-करनाल समेत कई जिलों के करीब 70 व्यापारियों से करोड़ों की ठगी, आरोपी ऐसे लगाते थे चूना

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Apr, 2026 08:43 AM

70 traders from various districts of haryana were duped of crores of rupees

हरियाणा के टेक्सटाइल हब पानीपत और पड़ोसी जिले करनाल समेत कई जिलों के व्यापारियों के साथ संगठित रूप से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के टेक्सटाइल हब पानीपत और पड़ोसी जिले करनाल समेत कई जिलों के व्यापारियों के साथ संगठित रूप से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने खुद को रईस उद्यमी बताकर करीब 70 व्यापारियों से करोड़ों रुपए का माल उधार लिया और चंपत हो गए। इस मामले में तहसील कैंप थाना पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों सहित पूरे गिरोह के खिलाफ BNS की धारा 111(2) (b) (संगठित अपराध) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कृष्णा नगर के रहने वाले गाबा टेक्सटाइल के मालिक और मुख्य शिकायतकर्ता प्रेम कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 को चार युवक उनकी देशराज कॉलोनी स्थित फैक्ट्री में आए। उनके पहनावे, बातचीत के लहजे और बाहर खड़ी गाड़ियों को देखकर लगा कि वे बड़े स्तर के व्यापारी हैं। उन्होंने अपनी पहचान दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रत्तन और राहुल कुमार के रूप में बताई। व्यापारियों ने बताया कि चारों ने खुद को ओम ट्रेडर्स, नानक एंटरप्राइजेज, फर्निशिंग वाला और महादेव एंटरप्राइजेज का मालिक बताते हुए कहा कि उनका बड़ा कारोबार है। उन्होंने बड़े पैमाने पर बेडशीट्स का ऑर्डर देने की बात कही और कुल 2,28,900 रुपए का माल तय किया।

बैंक में चेक लगाया तो हुआ बाउंस 

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उन्होंने 81,900 रुपए का पहला ऑर्डर भेजा, तो आरोपियों ने उन्हें एक चेक दिया। इसके बाद दो और बिलों के माध्यम से माल भेजा गया, लेकिन जैसे ही पहला चेक बैंक में लगाया गया, वह बाउंस हो गया। जब आरोपियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने खाते में बैलेंस की कमी का हवाला देते हुए दोबारा चेक दे दिया, लेकिन दूसरा चेक भी बाउंस हो गया।

व्यापारियों ने बताया कि जब वह अपनी पेमेंट लेने के लिए आरोपियों द्वारा बताए गए सेक्टर-25 स्थित कथित फैक्ट्री (नंबर 303) पर पहुंचे, तो वहां पहले से 4-5 अज्ञात हथियारबंद बदमाश बैठे थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो करना है कर लो, रुपए नहीं मिलेंगे। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह वहां से जान बचाकर लौट आए।

व्यापारियों की जानकारी जुटाकर फंसाते थे आरोपी 

व्यापारियों में बताया कि जब उन्होंने आरोपियों की पड़ताल की, तो सामने आया कि उन्होंने एक गैंग बना रखा है। यह गिरोह पहले व्यापारियों की जानकारी जुटाता है और फिर ब्रांडेड कपड़े पहनकर लग्जरी गाड़ियों में उनके पास पहुंचता है, ताकि सामने वाले को लगे कि वे भरोसेमंद और संपन्न व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह व्यापारियों को विश्वास में लेने के बाद कच्चा या तैयार माल उधार ले लेता है। इसके बाद उस माल को बाजार में वास्तविक कीमत से बहुत कम दाम पर नकद बेचकर पैसा इकट्ठा करते हैं और फिर अपना ठिकाना बदल लेते हैं।

व्यापारियों ने और उपयोग की पुलिस के साथ बड़े स्तर पर मिली भगत के आरोप भी लगाए उन्होंने कहा कि हम कुछ गलत काम करते हैं तो हम पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है लेकिन आरोपी सरेआम घूम रहे हैं पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है व्यापारियों ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने साथी अल्टीमेट आइटम भी दिया है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह आने वाले समय में बड़ा स्टैंड लेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!