अंबाला: किसान ने पसंदीदा नेताओं को सम्मान देने के लिए खेत में बनाया मंदिर, लगाई सोनिया -हुड्डा की प्रतिमा
Edited By Manisha rana, Updated: 24 Apr, 2026 12:29 PM

अम्बाला सिटी के गांव दानिपुर में किसान ने अपने पसंदीदा नेताओं को सम्मान देने के लिए खेत में ही उनका मंदिर बनवा दिया।
अम्बाला : अम्बाला सिटी के गांव दानिपुर में किसान ने अपने पसंदीदा नेताओं को सम्मान देने के लिए खेत में ही उनका मंदिर बनवा दिया।
6 लाख रुपए खर्च कर बनवाया मंदिर
बताया जा रहा है कि जसविंद्र सिंह ने 2005 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद करीब 6 लाख रुपए खर्च करके यह मंदिर तैयार कराया। मंदिर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 5-5 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की। इतना ही नहीं, पूरे मंदिर को कांग्रेस के रंग में रंगा हुआ है। जसविंद्र ने बताया कि वे जम्मू में रहते हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)