शादी के 22 साल बाद मन्नतों से मिले युवक की हादसे मौत...पानीपत में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2026 01:59 PM

youth dies in accident in panipat

पानीपत जिले में बीती रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत ने परिवार समेत पूरे बबैल गांव को झकझोर के रख दिया है। मन्नतों से शादी के 22 साल बाद पैदा हुए गुणित ने पूरे गांव को रुला दिया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में बीती रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत ने परिवार समेत पूरे बबैल गांव को झकझोर के रख दिया है। मन्नतों से शादी के 22 साल बाद पैदा हुए गुणित ने पूरे गांव को रुला दिया। 

पूरे गांव में पसरा मातम

बता दें कि परिवार की सारी उम्मीदें अब गुणित पर थी, क्योंकि इससे पहले भी परिवार ने बहुत दुख देखे हैं। इससे पहले गुणित के चाचा और फूफा की भी मौत हो गई थी । अब परिवार गुणित में अपने सपने संजो रहे थे। दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मां बाप समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

आपको बता दें कि बीती रात प्लेहेड़ी से बबैल की तरफ जाने वाली सड़क पर अचानक भयंकर सड़क हादसा हो गया और इस सड़क हादसे में 14 वर्षीय चाचा करीब 8 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पहले हमें अंदेशा था कि दोनों बच्चों को किसी गाड़ी ने कुचला है लेकिन हादसा  कैसे हुआ फिलहाल साफ नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से ये हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद लोग दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि परिवार में 26 तारीख को बेटी की शादी है अब शादी भी नहीं हो पाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!