Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2026 04:08 PM

जिले के लाडवा क्षेत्र में के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में नोनी राणा गैंग का नाम सामने आया है। 15-16 अप्रैल की रात बाइक सवार बदमाशों ने घर पर 18 से अधिक राउंड फायरिंग की और वारदात से पहले एक पर्ची भी अंदर फेंकी।
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के लाडवा क्षेत्र में के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में नोनी राणा गैंग का नाम सामने आया है। 15-16 अप्रैल की रात बाइक सवार बदमाशों ने घर पर 18 से अधिक राउंड फायरिंग की और वारदात से पहले एक पर्ची भी अंदर फेंकी।
पर्ची पर गैंग के शूटर और के नाम लिखे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुभम पंडित पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है, जबकि कार्तिक शर्मा को गैंग का हथियार सप्लायर माना जा रहा है। मामले की जांच में कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-1, सीआईए-2 और लाडवा टीम लगातार दबिश दे रही हैं।
यमुनानगर में भी दोहराई वारदात
फायरिंग की इस घटना के बाद 21-22 अप्रैल की रात जिले के रादौर क्षेत्र के भूरे का माजरा गांव में पूर्व सरपंच के घर पर भी करीब 17 राउंड गोलियां चलाई गईं। परिजनों ने शक जताया है कि इस वारदात में भी वही शूटर शामिल थे, हालांकि यहां तीन बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है।
CCTV में कैद हुआ हमला
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात करीब 12 बजे दो बदमाश अग्रवाल कॉलोनी की गली में आते दिखाई दे रहे हैं। एक बदमाश पैदल और दूसरा बाइक पर था। पैदल चल रहे बदमाश ने पहले घर के अंदर पर्ची फेंकी, जिस पर अंग्रेजी में “Shubham Pandit, Kartik Sharma; Rudra Bansal, Jaldi milte hain” लिखा हुआ था। इसके बाद दोनों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
खिड़कियां टूटीं, पड़ोसी के आंगन में गिरे खोल
फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई गोलियों के खोल पड़ोसी के आंगन में जाकर गिरे। उस समय घर में मौजूद कर्मचारी ओम प्रकाश (संभालखा निवासी) अंदर सो रहा था, जो गोलियों की आवाज से सहम गया।
पहले भी मिली थी रंगदारी की धमकी
कर्मी ओम प्रकाश के अनुसार, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को फोन पर रंगदारी की धमकी मिली थी। रकम न देने पर बदमाश रंजिश रखने लगे थे और उसी के चलते डराने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनकी सुरक्षा भी हटा ली गई थी।
फायरिंग से दो दिन पहले ही आए थे बंसल
रजनीश बंसल 13 अप्रैल को अपने लाडवा स्थित घर आए थे, लेकिन अगले ही दिन वापस पंचकूला-चंडीगढ़ लौट गए। घटना वाली रात घर में केवल कर्मचारी ही मौजूद था।
जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी
सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि जांच में गैंग के शूटरों के नाम सामने आए हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।