कुरुक्षेत्र पुलिस का सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा एक्शन, निजी होटल से 12 अरेस्ट; ढाई लाख कैश बरामद

Edited By Harman, Updated: 17 Apr, 2026 12:19 PM

kurukshetra police takes major action against bookies arrests 12

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक निजी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सट्टा खेलते हुए 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा ढाई लाख रुपए के करीब नगदी बरामद की गई है।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक निजी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सट्टा खेलते हुए 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा ढाई लाख रुपए के करीब नगदी बरामद की गई है।

एसएचओ बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया  हमे सूचना मिली थी कि एक होटल एस आर ग्रैंड है। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर जब हमने टीम बनाकर रेड की यहां पर 12 ऐसे व्यक्ति मिले जो टोली बनाकर जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके पर उनके खेलने का सामान और रूपये बरामद किए गए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

एसएचओ बलजीत सिंह ने कहा कि होटल मालिक या संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई भी अपने होटल में इस प्रकार का अनैतिक कार्य करवाता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!