Haryana में गर्मी का 'Yellow Alert': दिन में लू के थपेड़े और रात को 'वार्म नाइट' ने बढ़ाई बेचैनी, इस दिन बारिश के आसार

Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2026 04:45 PM

yellow alert for heat in haryana

पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अब अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा समेत कई राज्यों में जहां दिन में सूर्य देव की तपिश लोगों को झुलसा रही है। वहीं अब रातें भी चैन नहीं लेने दे रहीं। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में लू और...

हिसार(विनोद): पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अब अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा समेत कई राज्यों में जहां दिन में सूर्य देव की तपिश लोगों को झुलसा रही है। वहीं अब रातें भी चैन नहीं लेने दे रहीं। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में लू और ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 13 जिलों में लू को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। जबकि 8 शहरों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।

वीओ -लगातार बढ़ती गर्मी के बीच हिसार में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पिछले कई दिनों से पूरी तरह खुश्क बना हुआ है। जिससे गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खीचड़ का कहना है कि 25 और 26 अप्रैल तक मौसम इसी तरह खुश्क बना रहेगा। और लू का असर जारी रहेगा। हालांकि 26 अप्रैल की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वही 26 और 27 अप्रैल को धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि इन दिनों फसलों की कटाई का काम तेजी से पूरा करें। साथ ही मंडियों में अनाज ले जाते समय तिरपाल की व्यवस्था जरूर करें, ताकि मौसम में संभावित बदलाव से नुकसान से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!