Edited By Isha, Updated: 22 Apr, 2026 08:47 PM

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए एक मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट साझा
डेस्क: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए एक मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर उनके खिलाफ दर्ज FIR को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है।
GJU हिसार में हमारे खिलाफ FIR तो तुरंत दर्ज कर रातोंरात हमारे साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन FIR को अब तक 'गुप्त' क्यों रखा जा रहा है?
6 दिन बीत गए, ना ऑनलाइन अपलोड हुई, ना अर्जी देने पर कॉपी मिली। सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि 24 घंटे में FIR ऑनलाइन हो।
क्या… pic.twitter.com/X20IZOwKJ8
— Dushyant Chautala (@Dchautala) April 22, 2026
त्वरित गिरफ्तारी, पर FIR गायब
चौटाला ने कहा कि GJU हिसार मामले में उनके और उनके साथियों के खिलाफ FIR तुरंत दर्ज हुई और रातों-रात गिरफ्तारियां भी कर ली गईं, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी FIR की कॉपी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी FIR को दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए।
"गुप्त" खेल का आरोप
चौटाला ने आरोप लगाया कि न तो FIR ऑनलाइन अपलोड की गई है और न ही प्रार्थना पत्र देने पर इसकी कॉपी दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया, कि कि "क्या हमें कानूनी बचाव से रोकने के लिए ये खेल खेला जा रहा है?" अपने पोस्ट के साथ उन्होंने हरियाणा पुलिस के 'हरसमय' (Citizen Portal) का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें संबंधित FIR नंबर सर्च करने पर 'No Record Found' दिखाई दे रहा है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में किसी विरोध प्रदर्शन या घटना के बाद पुलिस ने दुष्यंत चौटाला और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब चौटाला इस देरी को एक राजनीतिक साजिश और कानूनी अधिकारों का हनन बता रहे हैं।