KUK में हाई वोल्टेज ड्रामा: CSO ने मूंछों पर दिया ताव तो भड़के JJP नेता, FIR रद्द कराने पहुंचे पदाधिकारियों की हुई तीखी बहस

Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2026 03:57 PM

high voltage drama at kuk jjp leader enraged after cso flaunts his moustache

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) में आज उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई जब जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता कुलपति (VC) से मिलने पहुँचे। इस दौरान जेजेपी नेताओं और विश्वविद्यालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़):  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) में आज उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई जब जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता कुलपति (VC) से मिलने पहुँचे। इस दौरान जेजेपी नेताओं और विश्वविद्यालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि रजिस्ट्रार को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
विवाद की जड़ 7 अप्रैल को आर.के. सदन में आयोजित 'इनसो' (INSO) के एक कार्यक्रम से जुड़ी है। आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुँचा और कुर्सियां टूटीं। हालांकि जेजेपी नेताओं का दावा है कि उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए लिखित में दिया था, लेकिन इसके बावजूद 17 अप्रैल को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिग्विजय सिंह चौटाला समेत 11 जेजेपी नेताओं पर FIR दर्ज करवा दी।

PunjabKesari
मूंछों पर ताव और बढ़ता विवाद
आज जब जेजेपी पदाधिकारी इस FIR के विरोध में ज्ञापन देने पहुँचे, तो प्रशासन ने VC कार्यालय का गेट बंद कर दिया। इस बीच यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज (CSO) नेताओं से बात करने आए। जेजेपी नेताओं का आरोप है कि बातचीत के दौरान CSO "मूंछों पर ताव" देकर उन्हें उकसा रहे थे और अभद्र तरीके से पेश आ रहे थे। अधिकारी के इस व्यवहार को देख नेता भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस चलती रही।

JJP की मांग: "FIR रद्द हो और CSO बदले जाएं"
जेजेपी नेता जसविंदर खेहरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने कोई तोड़फोड़ नहीं की है, हमारे खिलाफ साजिश के तहत गलत FIR दर्ज कराई गई है। हम आज शांतिपूर्ण तरीके से बात करने आए थे, लेकिन प्रशासन का रवैया तानाशाही पूर्ण है। हमारी मांग है कि इस FIR को तुरंत रद्द किया जाए और बदतमीजी करने वाले CSO को पद से हटाया जाए।"

प्रशासन का रुख
हंगामे को देखते हुए यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने मौके पर पहुँचकर जेजेपी नेताओं से ज्ञापन लिया। उन्होंने नेताओं को आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों ही कैंपस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!