कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव, हाथ में लाल चुन्नी.... शरीर पर हल्की चोट के निशान

Edited By Isha, Updated: 18 Apr, 2026 02:52 PM

elderly man s body found at kurukshetra railway station

जिले के शाहाबाद स्थित रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही (GRP) कुरुक्षेत्र थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के शाहाबाद स्थित रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही (GRP) कुरुक्षेत्र थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 8:15 बजे की है। स्टेशन से सूचना मिलने पर GRP की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू किए।

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। GRP ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है, जहां उसे 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। साथ ही आसपास के पुलिस स्टेशनों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर पहचान की कोशिश की जा रही है।

GRP की हेड कॉन्स्टेबल बीना के अनुसार, शव के माथे और बाजू पर हल्की खरोंच के निशान मिले हैं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर चोट या हिंसा के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मृतक ने भूरे रंग का लंबा कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। उसके हाथ में लाल रंग की लंबी चुन्नी बंधी मिली है, जिसके आधार पर भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!