सीएम सैनी आज कुरुक्षेत्र में : महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान का करेंगे शिलान्यास, कई मंत्री-सांसद होंगे शामिल

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Apr, 2026 03:46 PM

cm saini in kurukshetra today will lay the foundation stone of mahatma jyotiba

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे बाबैन खंड के गांव बरगट में

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे बाबैन खंड के गांव बरगट में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी समाज की ओर से बनाए जा रहे महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहेंगे।

समारोह का आयोजन सैनी समाज सभा की ओर से किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह संस्थान करीब 8 एकड़ भूमि में तैयार किया जाएगा और इसे सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

फुले दंपति के विचारों को आगे बढ़ाएगा संस्थान

सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों को आगे बढ़ाना है। यहां शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास होने से इस परियोजना को नई गति मिलेगी।

ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा का लक्ष्य

मुख्यमंत्री कार्यालय के इंचार्ज कैलाश सैनी के अनुसार संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ पार्किंग, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!