RTA की जासूसी करने वाला गैंग गिरफ्तार: व्हाट्सएप ग्रुप बना लीक करते थे लोकेशन, अंबाला पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2026 06:28 PM

gang spying on rta arrested they used to leak locations by creating whatsapp

अंबाला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो व्हाट्सएप के जरिए सरकारी काम में सेंध लगा रहा था। आरटीए (RTA) विभाग की लोकेशन लीक करने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाने के आरोप में लाल कुर्ती

अंबाला(अमन): अंबाला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो व्हाट्सएप के जरिए सरकारी काम में सेंध लगा रहा था। आरटीए (RTA) विभाग की लोकेशन लीक करने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाने के आरोप में लाल कुर्ती पुलिस चौकी ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चेकिंग टीमों की पल-पल की जानकारी बस संचालकों और ओवरलोड वाहन मालिकों तक पहुँचाते थे।

कैसे हुआ 'ऑन द वे' गैंग का खुलासा?
आरटीए सुशील कुमार को पिछले कुछ समय से शक हो रहा था कि उनकी गुप्त छापेमारी की जानकारी पहले ही लीक हो जाती है। चेकिंग के लिए निकलने से पहले ही संबंधित रूट से ओवरलोड वाहन गायब हो जाते थे। जांच के दौरान पता चला कि व्हाट्सएप पर 'ON THE WAY' नाम से ग्रुप बना हुआ है, जिसमें अधिकारियों की गाड़ियों और उनकी लोकेशन की फोटो साझा की जा रही थीं।

यूपी के हापुड़ से जुड़े हैं तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मुरसलीन और खालिद अहमद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार खालिद अहमद इस व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। ये आरोपी विशेष रूप से प्राइवेट बस संचालकों और ओवरलोड वाहनों को सतर्क करते थे ताकि वे चालान से बच सकें।

सरकारी राजस्व को बड़ा चूना
इस गिरोह की वजह से न केवल आरटीए विभाग की चेकिंग फेल हो रही थी, बल्कि सरकार को मिलने वाला लाखों का राजस्व भी मारा जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ग्रुप में और कितने लोग जुड़े हैं और क्या विभाग के अंदर का भी कोई व्यक्ति इस नेटवर्क का हिस्सा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!