Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2026 03:28 PM

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत बड़ी राहत दी। आज सीएम सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी की।
चंडीगढ़ : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत बड़ी राहत दी। आज सीएम सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी की। इस योजना के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थी बहनों के खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि डाली। इसे मिलाकर अब तक 6 किस्तों में 1038 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि जारी की चुकी है।
आय सीमा एक लाख से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार करने का किया प्रावधान- नायब सैनी
सीएम सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026- 27 के बजट में आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार करने का प्रावधान किया। आज ही 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि वितरित की गई। यह राशि सीधे 35 लाख 55 हजार 187 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। आज हम दयालु योजना के तहत 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
नायब सैनी ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति के किसानों के कल्याण के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 19 करोड़ 35 लाख रुपए की सब्सिडी जारी की जा रही है। प्रत्येक पात्र किसान को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है।
सीएम ने कहा कि आज विभिन्न 18 योजनाओं के तहत कुल 1665 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली गई। अब तक 16046 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई, जिसमें से 3421 मीट्रिक टन सरसों की सरकारी खरीद की गई। मंडियों में 1058 मेट्रिक टन सरसों का उठान कराया जा चुका है। किसानों को 6200 प्रति क्विंटल एमएसपी के हिसाब से अब तक 4 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अब तक मंढ़ियों में 17 लाख 37 हजार मेट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इनमें से तीन लाख 92 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी जा चुकी है। किसानों को गेहूं की MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अब तक 13 करोड़ 9 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 11275 से बढ़ा करके 15220 रुपए किया गया है। अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 12430 रुपए से बढ़ा कर 16780 रुपए किया गया है।
वहीं कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 13704 से बढ़ा कर 18500 रुपए किया गया है। हाय स्किल्ड श्रमिकों का मासिक वेतन 14389 से बढ़ा करके 19425 रुपए किया गया है। श्रमिकों के न्यूनतम मासिक वेतन में लगभग 35% की वृद्धि हुई है। फरीदाबाद हादसे में HKRN के तहत कार्यरत दो फायर कर्मियों की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हुई। सरकार ने प्रति परिवार 30 लाख रुपए जारी करने का निर्णय लिया। परिवार के एक आश्रित को HKRN के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। बारिश के कारण प्रदेश के तीन जिलों फतेहाबाद, हिसार व सिरसा के कुछ गांव में फसलों का नुकसान हुआ। फसलों को हुए नुकसान एवं भरपाई के लिए 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया।अभी तक इस पोर्टल पर 1350 किसानों ने 10 हजार 88 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)