एक तरफ कुदरत की मार, दूसरी तरफ प्रशासन की बेरुखी...अंबाला शहर अनाज मंडी में रखा गेंहू आज फिर भीग गया

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2026 04:57 PM

wheat stored in ambala city grain market got wet again today

एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ प्रशासन की बेरुखी। अंबाला शहर की अनाज मंडी से आज कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने मंडी प्रशासन के उन तमाम दावों की पोल खोल दी, जिनमें गेहूं के सुरक्षित रखरखाव की बात कही गई थी।

अंबाला (अमन कपूर) : एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ प्रशासन की बेरुखी। अंबाला शहर की अनाज मंडी से आज कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने मंडी प्रशासन के उन तमाम दावों की पोल खोल दी, जिनमें गेहूं के सुरक्षित रखरखाव की बात कही गई थी। अंबाला शहर अनाज मंडी में रखा गेंहू आज एक बार फिर भीग गया। जिससे किसान काफी परेशान दिखाई दिए।

अंबाला शहर की अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से गेहूं की आवक जारी है। मंडी प्रशासन ने दावा किया था कि उठान की प्रक्रिया तेज है और तिरपाल के पुख्ता इंतजाम हैं। लेकिन आज हुई अचानक बारिश ने इन दावों को धो डाला। जहाँ मंडी प्रशासन को किसानों की मदद करनी चाहिए थी, वहाँ किसान खुद अपनी फसल बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। तिरपाल की कमी और ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली के कारण मंडी के फर्श पर पानी जमा हो गया, जिससे नीचे रखी बोरियां भी नमी की भेंट चढ़ गईं। किसानों का कहना है वे मौसम के डर से जल्दी फसल काट कर लाए थे लेकिन यहाँ भी वे मौसम की मार से नहीं बच सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!