Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2026 04:40 PM

फरीदाबाद शहर के सेक्टर-37 स्थित नेशनल हाईवे पर एक निजी होटल के बाहर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद शहर के सेक्टर-37 स्थित नेशनल हाईवे पर एक निजी होटल के बाहर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। मृतक निजी अस्पतालम में काम करता था।
दोस्त से मिलने पहुंचा
मृतक की पहचान सचिन महरा (25) के रूप में हुई है, जो पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्य विहार का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, वीरवार देर रात करीब 11 बजे सचिन अपने एक दोस्त से मिलने होटल पहुंचा था, जहां उसका दोस्त काम करता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवक उसका पीछा करते हुए होटल के बाहर पहुंचे और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते एक हमलावर ने चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुरानी रंजिश बताई जा रही है कारण
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बीके अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)