Electricity Bill: बिजली बिल न चुकाने वालों की अब खैर नहीं, अंबाला में बिजली विभाग करेगा बड़ी कार्रवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Apr, 2026 11:08 AM

who do not pay their electricity bills in ambala will be in trouble

अंबाला में बिजली विभाग अब उन उपभोक्ताओं को कतई बख्शने के मूड में नहीं है, जो लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली बिल न भरने वालों में सरकारी विभाग भी शामिल हैं।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में बिजली विभाग अब उन उपभोक्ताओं को कतई बख्शने के मूड में नहीं है, जो लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली बिल न भरने वालों में सरकारी विभाग भी शामिल हैं। 

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत तक केवल कनेक्टेड चालू उपभोक्ताओं पर ही लगभग ₹168 करोड़ का बकाया था। विभाग की सख्ती और पिछले दो-तीन महीनों के अभियान के बाद यह राशि अब घटकर करीब ₹75 करोड़ रह गई है, लेकिन असली चुनौती उन उपभोक्ताओं की है जिनके कनेक्शन काट दिए गए हैं, फिर भी बिल बकाया है। 

बिजली विभाग अंबाला सर्कल SE ने बताया कि उनके पास डिफॉल्ट की दो स्थितियां हैं। पहली जो उपभोक्ता अभी जुड़े हुए हैं, उनका बकाया करीब 168 करोड़ से घटकर अब 75 करोड़ रह गया है। दूसरी स्थिति डिस्कनेक्टेड उपभोक्ताओं की है, जिन पर भी करोड़ों का बकाया है। ऐसे लगभग 40,000 उपभोक्ता हैं। 

वहीं बिजली विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा कराएं, वरना उन्हें न केवल बिजली कटौती बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा। विभाग का लक्ष्य मार्च के अंत तक अपनी रिकवरी को अधिकतम सीमा तक ले जाना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!