Haryana News: बैंक घोटालों से सजग हुई सरकार, अब उठाया जाएगा ये कदम...

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2026 06:09 PM

government alerted by bank scams this step will now be taken

बैंक घोटालों को लेकर हरियाणा सरकार अब सजग हो गई है। वित्त विभाग ने राज्य के सभी विभागों, बोडौँ, निगमों और विश्वविद्यालयों को बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफ.डी.) पर मिलने वाले ब्याज की तत्काल

चंडीगढ़: बैंक घोटालों को लेकर हरियाणा सरकार अब सजग हो गई है। वित्त विभाग ने राज्य के सभी विभागों, बोडौँ, निगमों और विश्वविद्यालयों को बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफ.डी.) पर मिलने वाले ब्याज की तत्काल जांच और मिलान करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता की ओर से जारी पत्र के बाद अब विभाग ने रिमाइंडर-1 जारी कर इसे अत्यंत जरूरी और समयबद्ध कार्य बताया है।

 वित्त विभाग के पत्र के अनुसार, सरकार ने पहले 17 मार्च 2026 को जारी निर्देशों में सभी विभागों को अपने बैंक खातों और एफ.डी. की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि बैंकों द्वारा ब्याज तय दरों के अनुसार ही जमा किया गया है और परिपक्वता राशि भी सही है, लेकिन अधिकांश विभागों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाते हुए रिपोर्ट नहीं भेजी। वित्त विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी विभाग अपने बैंक खातों और एफ.डी. की तुरंत जांच करें।

बैंक द्वारा दी गई ब्याज दर और वास्तविक जमा ब्याज का मिलान करें। यदि ब्याज कम जमा हुआ है, तो संबंधित बैंक से तुरंत अंतर राशि दिलवाए। प्रत्येक एफ. डी. पर लागू ब्याज दर और जमा ब्याज की पुष्टि का प्रमाण पत्र बैंक से प्राप्त करें। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा कार्य संबंधित कार्यालयों को 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!