Haryana Weather: हरियाणा में सामान्य से 8°C तक नीचे तापमान, बारिश-ओलावृष्टि से फरवरी जैसी ठंड...जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Apr, 2026 08:49 AM

rain and hailstorm bring february like cold in haryana

हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है, जबकि रातें भी ठंडी हो गई हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है, जबकि रातें भी ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8.1°C तक नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.3°C कम रहा। 

आज से मौसम रहेगा साफ 

प्रदेश में कई जगह बारिश और ओले गिरने से ठंडक बढ़ी है। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है, वहीं मंडी में खुले में पड़े गेहूं को बारिश से नुकसान पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम साफ रहेगा। 

वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में गर्मी का असर कम हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1°C तक नीचे चला गया। भिवानी में सबसे ज्यादा 30.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, लेकिन यह भी सामान्य से काफी कम रहा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!