ट्रैक्टर छोड़ बैलगाड़ी पर मंडी पहुंचा किसान, बोला- ना ही गेट पास देने में दिक्कत ना ही नंबर प्लेट जरुरी...

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Apr, 2026 02:10 PM

a farmer left his tractor and reached the market on a bullock cart saying  the

नई अनाज मंडी में वीरवार को एक किसान ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध

जुलाना (विजेंद्र) : नई अनाज मंडी में वीरवार को एक किसान ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करवाया। गतौली गांव निवासी किसान नरेश ढांडा अपनी गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली की बजाय बैलगाड़ी में भरकर मंडी पहुंचा। खास बात यह रही कि बैलगाड़ी के आगे एक व्यक्ति ढोल बजाता हुआ चल रहा था, जिससे यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया और मंडी में मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मंडी पहुंचने पर नरेश ढांडा को बिना किसी परेशानी के गेट पास जारी कर दिया गया। इस दौरान किसान ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनसे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

नरेश ढांडा ने कहा कि कई बार छोटे किसानों के पास जरूरी दस्तावेज या तकनीकी सुविधाएं नहीं होतीं, जिससे उन्हें मंडी में फसल बेचने में बाधाएं आती हैं। इसी के विरोध में उन्होंने बैलगाड़ी के माध्यम से फसल लाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुराने तरीकों से भी किसान अपना काम आसानी से कर सकता है।

मंडी में मौजूद मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने बताया कि बैलगाड़ी में फसल लाने वाले किसानों को गेट पास देने में कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि बैलगाड़ी पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता नहीं है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!