फोन चोरी का शक और 'खूनी' इंतकाम. फरीदाबाद में युवक को पीट-पीटकर मारा... 2 आरोपी दबोचे

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2026 12:12 PM

suspicion of phone theft and  bloody  vengeance youth beaten to death in farida

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के संतोष नगर में एक 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

फ़रीदाबाद(अनिल राठी): थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के संतोष नगर में एक 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और राकेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और फिलहाल फ़रीदाबाद के संतोष नगर में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों और साक्ष्यों का पता लगाया जा सके।

हत्या की यह खौफनाक वारदात महज एक मोबाइल फोन चोरी के शक और पुरानी रंजिश का नतीजा निकली। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोनू कुमार को शक था कि मृतक सोनू ने उसके घर से फोन चोरी किया है, जिसे लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 29 मार्च की रात जब मृतक गली से गुजर रहा था, तब आरोपियों ने उसे घेर लिया और लात-घूसों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर हालत में सोनू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से क्राइम ब्रांच ने आरोपियों तक पहुँचने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल, पुलिस इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी मोनू कुमार की तलाश कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कानूनी पैरवी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!