झज्जर में खौफनाक वारदात, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने फाइनेंसर पर की धनाधन फायरिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Apr, 2026 03:33 PM

assailants opened fire on a financier in jhajjar killing him

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता था।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता था। 

PunjabKesari

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

जानकारी के अनुसार हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीघल गांव में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!