Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jun, 2026 09:24 PM

महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस
रोहतक (दीपक भारद्वाज): महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ में पकड़ लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन निवासी गांव खरेंटी, जिला रोहतक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ महम क्षेत्र के निंदाना गांव के आसपास हुई। पुलिस ने पहले आरोपी को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस तरह विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
20 जून को कांग्रेस विधायक के चुनावी कार्यालय पर हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि 20 जून को कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के चुनावी कार्यालय को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियां सीधे ऑफिस के लोहे के शटर को चीरती हुई पार हो गईं। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त कार्यालय बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

इसके बाद 26 जून को उनको किसी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है। मैसेज में विधायक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)