Edited By Harman, Updated: 24 Jun, 2026 01:42 PM

रोहतक जिले के सांपला इलाके से एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक शादी समारोह के दौरान गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस घटना में गोली लगने से एक 11 साल की बच्ची और महिला घायल हो गई है।
रोहतक : रोहतक जिले के सांपला इलाके से एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक शादी समारोह के दौरान गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस घटना में गोली लगने से एक 11 साल की बच्ची और महिला घायल हो गई है। वहीं इस खौफनाक वारदात से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात बेरी रोड स्थित परशुराम भवन की है। घायलों की पहचान 11 वर्षीय यसीका और महिला सविता पत्नी बलराज के रुप में हुई हैं। दोनों को गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली क्यों और किसने किस वजह से चलाई, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।