कोख का सौदा: साढ़े तीन साल में 40 से ज्यादा शिशुओं की तस्करी, 9 आरोपी दबोचे गए...अभी और खुलेंगे राज

Edited By Isha, Updated: 08 Apr, 2026 04:53 PM

over 40 infants trafficked in three and a half years

नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह द्वारा अंजाम दिए गए नवजात शिशुओं की खरीद फरोख्त के मामलों की फेहरिस्त कहीं ज्यादा लंबी है। अभी तक पूछताछ में रही पुलिस को इस गिरोह द्वारा 40 से ज्यादा नवजात शिशुओं को बेचने का पता चल चुका है।

बहादुरगढ़ः नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह द्वारा अंजाम दिए गए नवजात शिशुओं की खरीद फरोख्त के मामलों की फेहरिस्त कहीं ज्यादा लंबी है। अभी तक पूछताछ में रही पुलिस को इस गिरोह द्वारा 40 से ज्यादा नवजात शिशुओं को बेचने का पता चल चुका है।

पुलिस की टीमें सभी मामलों का पता लगाने में जुट गई हैं। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। यह गिरोह करीब साढ़े तीन साल से इस अवैध खरीद-फरोख्त में जुटा था। अभी तक इस मामले में कुल नौ आरोपित पकड़े जा चुके हैं। जांच में पुलिस को अभी तक करीब 40 से अधिक मामलों का पता चल चुका है। देश के कई राज्यों में नवजात शिशु बेचे गए हैं। इन सभी मामलों में बच्चों को दो से तीन लाख में खरीदा गया और आठ से नौ लाख में बेचा गया। शुरूआत में गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया था। जिनमें एक महिला बेअंत कौर है, जो पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली है। जबकि दो पुरुष सदस्यों में सलीम अहमद और आकिल मलिक हैं, जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!