फरीदाबाद में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की लगाई झड़ी, इन 4 बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2026 03:34 PM

in faridabad the chief minister launched a flurry of development works

फरीदाबाद में आज हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी HSVP ग्राउंड में धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। सीएम ने इस दौरान 120.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने रोजगार मेले...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में आज हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी HSVP ग्राउंड में धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। सीएम ने इस दौरान 120.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बटन दबाकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए। 

217 में से 60 वादे पूरे कर दिए

सीएम सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 217 वादे किए थे, सरकार ने एक साल में ही 60 पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में हमेशा झूठ बोलकर सत्ता पर कब्जा किया है। इसलिए जनता ने बाहर किया। सीएम सैनी ने कहा, भाजपा सरकार में हर जन की भागीदारी है। साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य के साथ काम कर रही है।


कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम नायब सिंह सैनी
उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण जहां पूरी दुनिया में तेल के दाम बढ़े हैं तो वहीं अपने देश में दाम स्थिर हैं। सरकार ने दाम नहीं बढ़ाए। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक कोई विकास कार्य नहीं किया। सिर्फ भम्र और भ्रष्टाचार की राजनीति की। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि फरीदाबाद में पिछले 11 सालों में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1321 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए।

फसलों के नुकसान की होगी भरपाई
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार में मात्र 170 करोड़ के काम हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है। खराब मौसम के कारण फसल का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कराई जाएगी। कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।


ग्रेटर फरीदाबाद में बनेगा म्यूजियम
मुख्यमंत्री ने शहर को सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों से योगदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने विपुल गोयल द्वारा रखी गई मांगों पर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर बनेगा अस्पताल, ग्रेटर फरीदाबाद में बनेगा म्यूजियम, सेक्टर-12 में बैंक्विट हाल बनेगा, राज्य खेल परिसर में सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी, केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।


शहर के लिए दूसरी योजनाएं
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 390 करोड़ रुपये जारी किए गए है। जिनसे  इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जायेगा। 144 करोड़ रूपये की लागत से सेक्टर 75–89 में बरसाती नाले का निर्माण किया जायेगा। सेक्टर 31 में 20 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम तैयार किया जायेगा। 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 पार्कों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जायेगा। सेक्टर 8 में PPP मोड पर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल HSIIDC द्वारा सेक्टर 66 को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!