मंडियों में गेहूं की आवक शुरू, पर खरीद का 'पेंच' बरकरार...नए नियमों और बायोमेट्रिक से किसान बेहाल

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2026 02:02 PM

wheat arrivals begin in mandis

आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार की ओर से लागू किए गए नए नियमों के विरोध में आढ़ती हड़ताल प

रोहतक(दीपक): आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार की ओर से लागू किए गए नए नियमों के विरोध में आढ़ती हड़ताल पर थे, जिसके चलते कई दिनों तक मंडियों में कामकाज प्रभावित रहा। किसान और लड़की ने आरोप लगाया है कि मंडियो में सरकारी एजेंसी गेहूं की खरीद नहीं कर रही है जिससे आगे चलकर और ज्यादा परेशानी आने वाली है वहीं किसानों को बायोमेट्रिक में भी दिक्कत आ रही है। 

 हरियाणा सरकार द्वारा 1 अप्रैल से प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन गेहूं खरीद में नए नियम लागू होने से आढ़तियों ने मंडियो को विरोध स्वरूप बंद रखा जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है के नए नियम हर हाल में लागू होंगे तो वही किसानों का कहना है कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है नए नियमों के अनुसार किसान को बायोमेट्रिक करवाना अनिवार्य होगा इसके अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली पर नंबर भी लिखवाने होंगे हालांकि किसानों ने आरोप लगाए हैं कि मंडियो में गेहूं खरीद के लिए सरकारी एजेंसीया नहीं आ रही है।

मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों का कहना है कि उन्हें बायोमेट्रिक प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रैक्टर पर नंबर अंकित होना भी अनिवार्य किए जाने से कई किसान असमंजस में हैं। इधर, मौसम खराब रहने के कारण भी गेहूं की आवक में देरी हो रही है। खरीद प्रक्रिया सुचारू न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है और वे अपनी फसल के समय पर बिकने को लेकर परेशान हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!