फरीदाबाद के बीके अस्पताल में व्यक्ति की मौत, मकान मालिक व पड़ोसियों ने लगाए ये आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2026 03:31 PM

man dies at bk hospital in faridabad

फ़रीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में आज एक व्यक्ति की उस वक्त मौत हो गई जब उसे इलाज के लिए अस्पताल की लिफ्ट नहीं चलने के कारण मरीज को तीसरी मंजिल रैंप के जरिए ले जाया जा रहा था। ऐसा आरोप मरीज को लेकर आए उसके मकान मालिक व पड़ोसियों ने लगाया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फ़रीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में आज एक व्यक्ति की उस वक्त मौत हो गई जब उसे इलाज के लिए अस्पताल की लिफ्ट नहीं चलने के कारण मरीज को तीसरी मंजिल रैंप के जरिए ले जाया जा रहा था। ऐसा आरोप मरीज को लेकर आए उसके मकान मालिक व पड़ोसियों ने लगाया। 

दरअसल फरीदाबाद के सेक्टर-23 संजय कॉलोनी किराए के मकान पर रहने वाले फैज अहमद नाम के व्यक्ति की अचानक से तबीयत खराब होने के चलते हुए उसे उसका मकान मालिक बीके सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने फैज को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थापित हार्ट सेंटर में जाने के लिए कहा। जिस पर वह लोग ओपीडी की लिफ्ट से मरीज को ले जाने के लिए गए, तभी पता लगा कि लिफ्ट चल नहीं रही, जिसके चलते फैज को रैंप से तीसरी मंजिल लेकर जाने लगे ओर फैज की इसी दौरान मौत हो गई थी। 

मृतक के साथ आए उसके कमान मालिक ओर पड़ोसियों ने बताया कि फैज की हालत खराब होने के चलते इलाज के लिए वह लोग उसे सिविल अस्पताल लाए थे, लेकिन लिफ्ट नहीं चलने के कारण उन्हें अस्पताल में यहां वहां कईं चक्कर लगाने पड़े, जिसके चलते फैज की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर लिफ्ट चल रही होती तो फैज की जान नहीं जाती। उन्होंने सिविल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। आपको बता दें कि मृतक फैज किराए के मकान में अकेला रहता था जिसका परिवार बिहार में रहता है जिसके चलते मृतक का मकान मालिक व पड़ोसी उसकी तबीयत खराब होने के बाद सिविल अस्पताल लाए थे। वहीं जब हमने लिफ्ट के पास जाकर देखा तो लिफ्ट फिलहाल काम कर रही थी।हालांकि मृतक के साथ आए लोगों ने लिफ्ट बंद होने के आरोप लगाए थे, जिनकी पुष्टि हम नहीं करते क्योंकि यह एक जांच का विषय है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!