Haryana: कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, लिया गया ये फैसला
Edited By Isha, Updated: 08 Apr, 2026 03:57 PM

झज्जर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी को वापस ले लिया गया है। अब गैस डिस्ट्रीब्यूटर सीधे कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करा सकेंगे। बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच
बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): झज्जर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी को वापस ले लिया गया है। अब गैस डिस्ट्रीब्यूटर सीधे कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करा सकेंगे। बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि शादी समारोह के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे। साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर को सिलेंडर वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।
एसडीएम का कहना है प्रियॉरिटी सेक्टर्स को भी प्राथमिकता से कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्देश रेगुलेशन ऑफ कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई ऑर्डर के तहत जारी किए गए हैं।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि नागरिकों को सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।