Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2026 08:03 AM

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 जून तक बारिश का दौर बना रहेगा। आज प्रदेश के 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 जून तक बारिश का दौर बना रहेगा। आज प्रदेश के 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में मौसम साफ रहेगा। वहीं बीते दिन प्रदेश के 10 जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी।
किसान इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग के अनुसार जिन 17 जिलों में येलो अलर्ट और बारिश की संभावना है, वहां किसान भाई खड़ी फसलों में फिलहाल सिंचाई और किसी भी प्रकार के कीटनाशक या रासायनिक दवाओं का छिड़काव रोक दें। जिन किसानों ने हाल ही में कोई फसल काटी है या मंडियों में अनाज रखा है, वे उसे तिरपाल आदि से ढककर सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि अचानक होने वाली बारिश से फसल भीगकर खराब न हो।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)