सिरसा में बड़ा हादसा, गश्त पर जा रही डायल 112 पेड़ से टकराई...उड़े परखच्चे, 3 पुलिसकर्मी जख्मी

Edited By Harman, Updated: 29 Jun, 2026 10:23 AM

accident in sirsa  dial 112  vehicle crashes into a tree 3 policemen injured

हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार देर रात गश्त को निकली डायल 112 की गाड़ी हादसे का शिकार

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार देर रात गश्त को निकली डायल 112 की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस घटना में तीन पुलिस कर्मी को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहरणा के पास हुई है।  हादसे में  एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार और ड्राइवर विजय कुमार घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि  रविवार देर रात को डायल 112 की गाड़ी गश्त  पर निकली थी लेकिन रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। वहीं टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!